मऊ, फरवरी 4 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत ग्रामसभा मुंगेसर के नकटा में मुकेश यादव और उसके पट्टीदार वीरेंद्र यादव के बीच जमीन का विवाद है। इसी को लेकर विगत 14 दिसंबर 2025 को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। पंचायत के दौरान वीरेंद्र, हरिकेश और छेदीलाल जबरन जमीन पर कब्जा करने लगे और विरोध करने पर तीनों ने मिलकर मुकेश यादव को मारपीट कर घायल कर दिया और घर में घुसकर परिजनों के साथ भी मारपीट किया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...