बरेली, मार्च 16 -- पंचायत के दौरान दामाद ने की सास और साले की हत्या, पत्नी की हालत गंभीर बरेली, मुख्य संवाददाता। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा चौधरी में सोमवार को पारिवारिक पंचायत के दौरान हुए खूनी हमले से सनसनी फैल गई। पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए चल रही पंचायत के बीच एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर अपनी सास और साले की हत्या कर दी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार अफसर खान नाम के युवक का अपनी पत्नी 24 वर्षीय शायमा से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर परिवार के लोग पंचायत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक अफसर खान ने चाकू निकालकर वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले में उसकी 45 वर्षीय सास आसमा और 19 वर्षीय साले आदिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.