सुपौल, दिसम्बर 31 -- सुपौल। निर्मली थाना क्षेत्र के दिधिया मौजा में विवाद को लेकर आयोजित पंचायत के दौरान उपमुखिया बीरबहादुर यादव और उनके समर्थक नेवी लाल यादव पर हथियारबंद आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि रामभरोश यादव, इनरदेव यादव सहित लगभग 10 लोग लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला करने पहुंचे। नेवी लाल यादव को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि बीरबहादुर यादव की आंख, छाती और पैर में घाव हुए। हमले के दौरान नेवी लाल यादव से 10 हजार और बीरबहादुर यादव की गले से सोने की चेन (1 तोला) छीनी गई। घटना स्थल पर अंचल अधिकारी मौजूद थे। घायल दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। निर्मली पुलिस ने कांड संख्या 235/25 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.