मोतिहारी, जून 29 -- मोतिहारी.। जिले के सभी 394 पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन कर ग्राम सभा की बैठक की गई। चकिया प्रखंड के रामगढ़ महुआवा पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में आयोजित पंचायत विकास दिवस के अवसर पर जिला के प्रभारी सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि पंचायत के विकास की जिम्मेदारी आप सबकी है। योजनाओं का चयन आप लोगों को ही करना है। हम लोग केवल सुझाव दे सकते हैं, निर्णय आपको लेना है। राज्य सरकार की ओर से पंचायतों के सशक्तीकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राप्त संसाधनों का बेहतर उपयोग करें एवं पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें। यह भी पढ़ें- पंचायत विकास दिवस पर महिला सशक्तिकरण और जनभागीदारी का मिला सन्देश इसका लाभ पंचायत के सभी लोगों को मिल सके। प्रभारी सचिव ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रव...