पंचायत की योजनाओं में धांधली,पांच पर केस
गोपालगंज, अप्रैल 23 -- हथुआ,एक संवाददाता प्रखंड की मछागर लछीराम पंचायत में योजनाओं में धांधली के मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी मुखिया राजन गुप्ता ने दर्ज करायी है। मुखिया ने पंचायत के योजनाओं की राशि का उठाव कर कार्य को अधूरे छोड़ देने का आरोप लगाया है। मीरगंज थाने के बढ़ेया के अंजली इंटरप्राइजेज के संचालक सह पूर्व मुखिया अर्जुन यादव की पत्नी ऊषा देवी,भोरे थाने के हुस्सेपुर गांव निवासी सह पंचायत सचिव रामदेव प्रसाद,उनके पुत्र उपेंद्र कुमार,यादोपुर गांव निवासी व पंचायत सचिव बसंत कुमार श्रीवास्तव,समस्तीपुर जिले के सारंगपुर निवासी सह आरके कांट्रेक्शन के संचालक चंदन कुमार पर करोड़ों रुपया की राशि का अग्रिम भुगतान लेकर कार्य नहीं करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.