लखनऊ, मई 4 -- माल, संवाददाता। ग्राम पंचायत की सुरक्षित जमीन पर बनी मस्जिद को हटाने को लेकर ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से गुहार लगायी है। इसे लेकर पहले भी मस्जिद संचालकों को नोटिस दी जा चुकी है। ग्राम प्रधान आशा सिंह ने बताया कि माल की ग्राम पंचायत देवरी भारत में ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि पर मस्जिद बनी हुई है। जिसे लेकर पहले भी दोनों समुदाय के बीच विवाद हो चुका है। इस मस्जिद में बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीण कई बार इसको लेकर आपत्ति दर्ज करा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...