गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को हरसेवकपुर राजस्व गांव में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने करीब 18 डिसमिल जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।कई वर्षों से छह लोगों ने इस सरकारी जमीन पर टीन शेड बनाकर कब्जा कर लिया था। यहां मवेशियों को बांधा जा रहा था और भूसा आदि रखा जा रहा था। नगर निगम की ओर से इन अतिक्रमणकारियों को पहले ही तीन बार नोटिस जारी किया जा चुका था। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर मंगलवार को सख्त कार्रवाई की गई। नगर निगम के राजस्व अधिकारी बीएन उपाध्याय ने बताया कि भविष्य में इस जमीन पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए नगर निगम की ओर से घेराबंदी कराई जाएगी और निगम की संपत्ति का बोर्ड भी लगाया जाएगा। अभियान के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस और प्रवर्तन दल की संयु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.