रुद्रपुर, दिसम्बर 16 -- शांतिपुरी, संवाददाता। मंगलवार को ग्राम खामियां नंबर एक में ग्राम सभा की प्रथम खुली बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ ग्राम प्रधान दीपा कांडपाल ने गांव में नवनिर्मित पंचायत भवन पर नारियल तोड़कर किया। उन्होंने ग्रामीणों से गांव के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों के समक्ष अपने-अपने प्रस्ताव एवं समस्याएं रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि समस्याओं के समाधान में हर संभव सहयोग किया जाएगा। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने राशन कार्ड केवाईसी, मनरेगा कार्यों, खाद्यान्न वितरण, नाली निर्माण, गौशाला तथा चरई निर्माण एवं गांव से जल निकासी के लिए नाली निर्माण जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सहायक कृषि निदेशक शिवदत्त पाण्डे ने किसानों को रासायनिक खादों के प्रयोग से बचते हुए ऑर्गेनिक खेती अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.