पंचायत की आय बढ़ाने और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
हरदोई, मई 18 -- अतरौली। पंचायत भवन भरावन में सोमवार को विकास योजना के तहत बैठक आयोजित की गई। इसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग से आए राज्य स्तरीय प्रशिक्षणकर्ताओं ने ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही बाल सभा का भी आयोजन किया गया। प्रशिक्षणकर्ता दीपेश कुमार राय ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए ग्राम पंचायतों को स्वच्छ रखना जरूरी है। शौचालयों में सेनेटरी पैड की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर जैसे रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों की पढ़ाई के लिए पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने पर भी जोर दिया गया। भूमिहीन किसानों को पंचायत की ओर से तालाब और भूमि लीज पर देकर मत्स्य पालन, सिंघाड़ा उत्पादन एवं मौसमी खेती को बढ़ावा देने का सुझाव दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.