पंचायत का फैसला नाबालिग की जान पर पड़ा भारी, 10 हजार का जुर्माना लगा तो की खुदकुशी
संवाददाता, जून 24 -- उत्तर प्रदेश के बदायूं के एक गांव की पंचायत का फैसला 14 साल के नाबालिग की जान पर भारी पड़ गया। पंचायत ने उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जिससे दुखी होकर उसने आत्महत्या कर ली। किशोर का शव पेड़ से लटकता मिला। पंचायत ने किशोर पर यह जुर्माना गंगा में एक युवक की डूबने से मौत के बाद लगाया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है। बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के ककोड़ा गांव निवासी सुल्तान जाटव का बेटा राजीव आठ जून को गांव के अन्य युवकों और किशोरों के साथ कासगंज के कादरगंज में गंगा स्नान के लिए गया था। इस दौरान गांव का एक युवक गंगा में डूब गया था। कई दिन बाद उसका शव बरामद हुआ। युवक की मौत के बाद गांव में पंचायत बैठी, जिसने सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.