चतरा, अप्रैल 9 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि । प्रखंड के द्वारी पंचायत सचिवालय के सभागार कक्ष में बुधवार को पंचायत कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया जगदीश यादव ने की। इस दौरान वर्ष 2025-26 की 15वीं वित्त आयोग मद की राशि से ग्राम सभा में पारित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कई जन उपयोगी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें पेयजल के लिए हैंडवॉश यूनिट, शौचालय निर्माण, फेवर ब्लॉक, पीसीसी पथ निर्माण, चबूतरा निर्माण, आरसीसी चेयर निर्माण तथा कूप मरम्मति जैसी योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।बैठक में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। मुखिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.