प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होलागढ़ देवापुर के ग्राम पंचायत सदस्य रहे देवीदीन निर्मल के निधन पर उनकी आश्रित ऊषा देवी को पंचायत कल्याण कोष से दो लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है।जिला पंचायती राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि पंचायत के सदस्यों को शासन से राशि दी जाती है। देवीदीन निर्मल का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अब राशि आश्रित के खाते में भेजी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...