बिजनौर, मई 7 -- नहटौर। नगर पालिका की लापरवाही कहे या ग्राम पंचायत बैरमनगर की। नहटौर में झालू चौराहे के पास सड़क के नालों में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। सड़क किनारे बिखरा कूड़ा आसपास के लोगों और राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। गंदगी के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। लोगों का आरोप है कि यहां नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिससे कूड़ा सड़कों पर फैल जाता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कूड़े के ढेर के कारण आने-जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नहटौर में झालू रोड़ के दोनों ओर बने नाले दुकानदारों की परेशानी का सबब बन हुए है। व्यापारी नेता मोहम्मद शमी, फहीम अहमद, सुशील कुमार, फैज़ान, नितिन, विशाल, शमशीर आदि ने बताया नाले की गंदगी से दुकानदारों का स्वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.