पंचायत एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का आयोजन
मोतिहारी, जुलाई 24 -- बंजरिया। बंजरिया के सिसवा पूर्वी पंचायत में शुक्रवार को पंचायत एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत दूर दूर से आए पंचायत के मुखिया स्थानीय मुखिया तान्या प्रवीण द्वारा पंचायत में हुए विकास मॉडल , सुशासन सहित सभी योजनाओं के धरातल पर हुए कार्य को देखने आए हुए थे । स्थानीय मुखिया द्वारा किए गए कार्य को दीवार पर पी पीटी लगाकर दिखाया गया है। पंचायत में बने पंचायत सरकार भवन , तलाब , ओपन जीम , आंगनबाड़ी , स्कूल पार्क , ई लाइब्रेरी , कचरा उठाव सहित अन्य कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। उनके कार्य के लिए पहले दिल्ली में राष्ट्रपति एवं पंचायती राज मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.