पंचायत उपचुनाव के लिए 21 से नामांकन शुरू होंगे
गुड़गांव, अप्रैल 16 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गुरुग्राम जिले की विभिन्न पंचायतों में उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। 25 अप्रैल तक जारी रहेगी। प्रत्याशी संबंधित ग्राम पंचायत में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन भर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि जिले में आगामी पंचायत उपचुनावों के लिए संबंधित क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) की नियुक्ति कर दी गई है। इन अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के सभी चरणों की निगरानी, नामांकन पत्रों की जांच, मतगणना तथा परिणाम घोषणा तक की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में पंचायत उपचुनाव 10 मई को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.