बागपत, मई 15 -- बागपत। पंचायत उत्सव भवन के लिए जिले में जिला पंचायत राज विभाग को भूमि नहीं मिल रही है, जिससे जिले में योजना धड़ाम हो रही है। जबकि तमाम सरकारी जगहों पर अवैध कब्जे है, जिनको खाली कराकर पंचायत उत्सव भवनों का निर्माण कराया जा सकता है। इससे सरकार की योजना सूबे की योगी सरकार ने विधानसभा वार एक गांव में पंचायत उत्सव भवन प्रस्तावित किया है। उत्सव भवन से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कम खर्च पर अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार का मकसद है। वर्ष 2025 में योजना को शुरू किया गया था, जिसके तहत जिले की तीनों विधानसभा में पंचायत उत्सव भवन बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। एक पंचायत उत्सव भवन पर सरकार को 1.41 करोड़ रुपये खर्च होना था। योजना के तहत जिले में केवल बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के छछरपुर गांव में भूमि का चयन किया गया था। उसके बद अन्य व...