लखीसराय, अप्रैल 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि । मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त, बिहार की अध्यक्षता में पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ग्राम पंचायतों की जनसंख्या से संबंधित प्रपत्र-1 की तैयारी एवं प्रकाशन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रपत्र-1 का प्रकाशन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- बिहार पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मल्टी पोस्ट ईवीएम इसी महीने...