पंचायत अध्यक्षों की सूची तैयार कर संगठन को मजबूत करने का निर्देश
खगडि़या, अगस्त 24 -- खगड़िया। नगर संवाददाता। शहर के विद्याधर स्थित राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) कार्यालय में रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रालोजपा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद मासूम ने की। बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने और सदस्यता अभियान को तेज करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों को अपने-अपने प्रखंड की पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे संबंधित पंचायतों में जाकर पंचायत अध्यक्षों का चुनाव कराएं और चुने गए पंचायत अध्यक्षों की सूची जिलाध्यक्ष को उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पंचायत स्तर तक सक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.