नई दिल्ली, मार्च 9 -- यूपी के उन्नाव जिले में एक ग्राम पंचायत अधिकारी पर तगड़ा ऐक्शन हुआ है जबकि ग्राम प्रधान पर भी कार्रवाई हुई है। औरास के बिसवल गांव स्थित सरकारी गोशाला की बदहाली सामने आने पर सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) को निलंबित कर दिया गया, जबकि ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई गोशाला में मृत मवेशी को कुत्तों द्वारा नोचे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद जांच में लापरवाही सामने आने पर की गई। इससे पहले इस मामले में ग्राम प्रधान, सचिव और दो केयरटेकरों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गोशाला परिसर में एक मृत मवेशी को कुत्तों द्वारा नोचते हुए देखा गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिनोद कुमार और डीपीआरओ आलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.