मधेपुरा, अप्रैल 7 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को भाजपा पूर्वी व पश्चिमी मंडल अंतर्गत सभी बूथ स्तर से लेकर शक्ति केंद्र व पंचायत तथा मंडल स्तर तक मनाया गया। इस दौरान ध्वजारोहण व पंडित दीनदयाल उपाध्याय व अन्य पार्टी को स्थापित करने वाले नेता के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ उत्साहपूर्वक और गरिमामयी वातावरण में स्थापना दिवस मनाया गया। पूर्वी मंडल अंतर्गत रामनगर बाजार में महामंत्री गगण भूषण के नेतृत्व में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं शक्ति केंद्र प्रभारी व पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से किया। जिसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को दोहराया। उसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सहित अन्य कार्यकर्ता...