किशनगंज, मई 4 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से प्रशासन ने सहयोग शिविर के आयोजन की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। यह भी पढ़ें- जिले में "सहयोग शिविर" के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक तैयारी पूर्णसहयोग शिविर की योजना प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ 19 मई से होगा। इन शिविरों के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजन से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें...