पंचायतों में सहयोग शिविर के लिए तिथि निर्धारित
बेगुसराय, मई 8 -- वीरपुर। प्रखंड की सभी 8 पंचायतों में सहयोग शिविर की तिथि निर्धारित कर दी गई है। बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि शिविर की शुरुआत नौला पंचायत भवन में 19 मई से होगी। इसके बाद डीहपर पंचायत में 26 मई,भवानंदपुर पंचायत में 2 जून,वीरपुर पूर्वी व जगदर पंचायत में 9 जून,वीरपुर पश्चिम व पर्रा पंचायत में 18 जून और गेनहरपुर पंचायत में 23 जून को होगा। बीडीओ ने बताया कि शिविर में आम नागरिक अपनी समस्याएं,शिकायतें व सुझाव रख पाएंगे व मौके पर ही समस्या का निदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पंचायतों में महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को लगेगा सहयोग शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.