चतरा, अप्रैल 13 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने की सूचना जारी की गई है। पत्रांक 239, दिनांक 13 अप्रैल 2026 के अनुसार यह बैठक 15 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित होगी। जारी पत्र में बताया गया है कि 12 जुलाई 2025 को उपायुक्त, चतरा के लावालौंग भ्रमण के दौरान विभिन्न पंचायतों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया था। इन समस्याओं को संकलित कर संबंधित योजनाओं के साथ आगे की कार्रवाई हेतु यह बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा की जाएगी। इसमें प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख, जिला परिषद सदस्य, 20 सूत्री अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सभी पंचायत समिति सदस्य, सभी मुखिया तथा स्थानीय पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। यह भी पढ़ें- योजनाओं ...