पंचायतों में श्रमिक निबंधन शिविर का आयोजन
सराईकेला, मई 23 -- सरायकेला। श्रम विभाग की ओर से जिले के विभिन्न पंचायतों में श्रमिक निबंधन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने नेतृत्व किया। राजनगर प्रखंड अंतर्गत धुरिपदा पंचायत, गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुगनी पंचायत, खरसावां प्रखंड अंतर्गत कृष्णापुर पंचायत, चांडिल प्रखंड अंतर्गत झबरी पंचायत, सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पठानमारा पंचायत में शुक्रवार को श्रमिक निबंधन शिविर आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का निबंधन करते हुए उन्हें विभिन्न श्रम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। श्रमिकों को सरकार की ओर से संचालित सामाजिक सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए निबंधन कराने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते पात्र लाभुकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.