पंचायतों में शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड, ई-केवाईसी भी होगी
सिमडेगा, अगस्त 12 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ डॉ. प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुष्मान भारत योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री वय वंदन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही योजनाओं से वंचित योग्य लाभार्थियों को जोड़ने तथा पूर्व में आयुष्मान कार्ड बनवा चुके लाभार्थियों का ई-केवाईसी कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक योग्य लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर के माध्यम से योजनाओं से निबंधन से वंचित योग्य लाभार्थियों का पंजीकरण कराया जाएगा तथा जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड पहले से बना हुआ है, उनका ई-केवाईसी कराया जाएगा। उन्होंने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.