घाटशिला, मार्च 18 -- मुसाबनी। पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने और लंबित योजनाओं की समीक्षा को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पवन कुमार एवं प्रखंड प्रमुख रामदेव हेमब्रम ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में बीडीओ पवन कुमार ने पंचायत समिति सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत टाइड एवं अनटाइड फंड से लगभग 98 लाख रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए प्राप्त हुई है। इस राशि को विभिन्न पंचायतों में वितरित कर योजनाओं को समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने सदस्यों से अपील किया कि एक्शन प्लान के तहत शीघ्र योजनाओं का चयन कर कार्य प्रारंभ करें। वहीं प्रखंड प्रमुख रामदेव हेमब्रम ने कहा कि पिछले 8 महीनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.