पंचायतों में वाहन प्रदूषण जांच केंद्र खोलने की योजना खटाई में
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले की पंचायतों में खुलनेवाले प्रदूषण जांच केंद्र अधिकारियों की लापरवाही से नहीं खुल पा रहे हैं। यही हाल शहरी प्रदूषण जांच केंद्रों का है। इसके साथ ही पूर्व से खुले जांच केंद्रों में से कई बंद हो गए या उनका संचालन अनियमित है। इस कारण प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय या अपने घर से काफी दूर जाना पड़ रहा है।विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पूरे प्रदेश में मार्च 2026 तक 6000 प्रदूषण जांच केंद्र खुलने थे, जबकि अबतक महज 1635 ही खुल सके हैं। मुजफ्फरपुर में भी दो चरणों में 150 वाहन प्रदूषण जांच केंद्र बनाए जाने थे। पहले चरण में सौ जांच केंद्र स्थापित भी किए गए, लेकिन दूसरे चरण में 50 में से एक भी जांच केंद्र नहीं खुल सका। इसके अलावा पहले से खुले एक सौ में से 28 जांच केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.