भागलपुर, जून 29 -- अकबरनगर, संवाददाता। पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर प्रखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता के साथ पंचायत विकास, महिला सशक्तीकरण, मद्य-निषेध तथा आगामी वित्तीय वर्ष की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम पंचायत इंग्लिश चिचरौंन के पंचायत सरकार भवन परिसर में मुखिया खुशबू रानी की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा आयोजित हुई। वहीं खेरैहिया पंचायत में मुखिया अनिल मंडल तथा किसनपुर पंचायत में मुखिया पूनम राधा देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- महिला हितैषी ग्राम पंचायत थीम पर मना विकास दिवस सभा के दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी 2026-27...