अररिया, अप्रैल 17 -- रानीगंज। एक संवाददाता लोगों के शुद्ध पीने का पानी मिले लिए इसके लिए रानीगंज के कई पंचायतों में इन दिनों सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कुछेक सार्वजनिक स्थानों में पंचायती योजना के तहत आरओ वाटर लगाया गया है। ये आरओ वाटर सिस्टम पंचायती योजना से तीन लाख रुपये से अधिक की लागत से लगाई जा रही है। इनमें कई जगहों पर आरओ प्लांट लगने के साथ ही खराब हो गए हं। रानीगंज के खरसाही पंचायत के मध्य विद्यालय मौजहा के एचएम चंदन कुमार ने बताया कि उनके विद्यालय में एक आरओ प्लांट करीब एक माह पूर्व लगाया गया है लेकिन लगवाने के साथ ही आरओ प्लांट खराब हो चुका है। यह भी पढ़ें- प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय का चापाकल खराब, पेयजल की उत्पन्न हुई समस्या उन्होंने इसकी शिकायत संबंधित कंपनी को किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। एचएम ने बताया...