सीवान, अप्रैल 8 -- सीवान। जिला परिषद सदस्य ब्रजेश कुमार सिंह ने पंचायतों में लगे स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग जिला पंचायती राज पदाधिकारी से की है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर उनको पत्र भी भेजा गया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला परिषद क्षेत्र के नयागांव, चैनपुर, रामपुरा, बखरी, भिखपुर आदि पंचायतों में पंचायत से लगाए गए अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब पाए गए। ऐसे में उसे जल्द से जल्द ठीक किया जाना चाहिए। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन के साथ- साथ स्ट्रीट लगाने वाली कंपनी की भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...