पंचायतों में लगेगी कृषि जन कल्याण चौपाल, शुरू होगा बीज वितरण
गया, जून 8 -- शारदीय (खरीफ) महाभियान के सफल संचालन को लेकर जिला कृषि विभाग ने सोमवार को हरिदास सेमिनरी स्थित संस्कृति सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार ने की। कार्यशाला का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र आमस के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान ई. विमलेश कुमार पांडेय, कृषि विज्ञान केंद्र मानपुर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान ई. मनोज कुमार राय, जिला उद्यान पदाधिकारी तबस्सुम परवीन और अन्य कृषि वैज्ञानिकों व अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक व किसान सलाहकारों ने भाग लिया। जिला कृषि पदाधिकारी ने खरीफ मौसम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभागीय योजनाओं और लक्ष्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.