समस्तीपुर, मई 16 -- चकमेहसी। चकमेहसी थानांतर्गत सभी पंचायतों में सात निश्चय 3 के तहत सबका सम्मान जीवन आसान के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जन शिकायत को सुलभ तरीके से प्राप्त कराने तथा उनके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से शिविर लगाया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में क्रमवार शिविर कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है। यह शिविर पंचायत सरकार भवन या पंचायत भवनों पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 30 दिन पूर्व से आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था है। कल्याणपुर बीडीओ देवेंद्र कुमार ने पत्र जारी कर बताया है कि थाना क्षेत्र अंतर्गत कलौंजर, सोरमार, मालीनगर और सैदपुर में आगामी 19 मई को शिविर का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- पंचायतों में लगेगा जन सहयोग शिविर जबकि 2 जून को हजपुरवा ,गोराई, सोमनाहा और नामापुर में शिविर आयोजित किया जायेगा। इसक...