फतेहपुर, फरवरी 24 -- फतेहपुर। चकबंदी परियोजना की पारदर्शिता बरकरार रखने को ग्राम चौपाल आयोजित होगी। जिससे खातेदारों, विवादों का निस्तारण और अनावश्यक मुकदमा से राहत के साथ योजना के प्रति विश्वास बढ़ेगा। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी प्रदीप कुमार रमन ने बताया कि 23 से 28 फरवरी तक दो अलग गावों में प्रचार कर चौपाल लगेगी। खागा के शाहपुर में आज, टेसाही खुर्द में 27 फरवरी, कूरा में 24, कासिमपुर में 27, शाहजहांपुर सेलरहा 28 व सदर तहसील के सरकंडी व ललौली में 25 व 27 को चौपाल लगेगी। जिसका आयोजन पंचायत भवन में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.