हाजीपुर, जून 16 -- सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में योजनाओं के संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायती राज विभाग द्वारा सबकी योजना सबका विकास अभियान के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 जीपीडीपी बीपीडीपी डीपीडीपी योजनाओं से तैयार किए जाने को लेकर हुई। कार्यशाला में प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी, सभी पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, पंचायत सचिव, लेखपाल, आईटी सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित हुए।

कार्यशाला की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि जीपीडीपी से संबंधित कार्य योजना कैसे तैयार किया जाएगा उसके संबंध में बताया गया। वहीं विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। हमारी योजना हमारा विकास मुख्य उद्देश्य जन भाग...