बक्सर, मार्च 6 -- बैठक कम राशि व्यय करने वाले बीडीओ से कारण पृच्छा जिले में 32 पंचायतों में निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शुक्रवार को पंचायती राज विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक की गई। अध्यक्षता डीएम साहिला ने किया। इस दौरान सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पंचायतों में मोक्ष धाम निर्माण के लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजे। साथ ही उक्त स्थल पर कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ व शवदाह पर्ची उपलब्ध कराने के साथ-साथ मृत्यु प्रमाण पत्र आदि उपलब्धता के संबंध में कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इस क्रम में डीएम ने कार्य में शिथिलता को लेकर सिमरी व डुमरांव के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया। पंचायत समिति व पंचायत 15 वीं वित आयोग और 06 वीं राज्य वित आयो...