पंचायतों में धार्मिक स्थानों सहित बाजारों में पानी के इंतजाम कराएं अधिकारी : सीडीओ
गाज़ियाबाद, मई 25 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। भीषण गर्मी व लू को देखते हुए पंचायतों में मंदिर, मस्जिदों, गुरुद्वारों एवं बाजारों में वाटर कूलर लगाने व खराब वाटर कूलरों की मरम्मत कराने के सीडीओ ने निर्देश दिए। सोमवार में विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने पंचायत विभाग के साथ बैठक की। इस दौरान सीडीओ ने गर्मी को देखते हुए आम लोगों सहित पशुओं के लिए पानी के इंतजाम करने के पंचायती राज अधिकारी जाहिद हुसैन को निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि पंचायतों में धार्मिक स्थलों सहित बाजारों में पानी के लिए आरओ लगाए जाए। वहीं पर जहां पर हैंडपंप खराब हैं वहां पर हैंडपंप ठीक कराए जाए। सीडीओ ने पंचायती राज अधिकारी को राज्य वित्त से कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया।बैठक में सीडीओ ने मातृभूमि योजना के अंतर्गत लाइब्रेरी, खेल मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.