घाटशिला, मई 15 -- धालभूमगढ़। प्रखंड में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन प्राप्त कर रहे लाभुकों का सामाजिक सत्यापन के लिए बीआरपी और सीआरपी को जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारी प्रखंड के 11 पंचायतों में तिथिवार दौरा करके पेंशन प्राप्त कर रहे लाभुकों का सत्यापन करेंगे। प्रखंड में राष्ट्रीय इंदिरा गांधी वृद्धावस्था के 1476 पेंशनर, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा के 326 पेंशनर, इम्यूनो डिफिशिएंसी पेंशनरों की संख्या 13 है। इस प्रकार 1818 पेंशनर को सत्यापित करने के लिए पंचायतवार सत्यापन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। प्रखंड के चुकरीपाडा में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था की 90 पेंशनर और 36 विधवा पेंशनर को सत्यापित करना है। वहीं जोगीशॉल में 165, जूनबनी में 133, कनाश में 155, कोकपाड़ा में 236 जिसमें पांच इम्यूनो डिफिशिएंसी पेंशनर को भी सत्यापित करना है।को...