भागलपुर, अप्रैल 19 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के ग्राम पंचायत कटहरा एवं कुमैठा में उर्वरक के संतुलित उपयोग के लिए जागरुकता अभियान शनिवार को कृषि विभाग द्वारा चलाया गया। मिट्टी स्वास्थ्य, मिट्टी जांच एवं उर्वरक के संतुलित उपयोग के लिए पंचायत स्तर पर 15 अप्रैल से 24 अप्रैल तक जागरुकता अभियान पंचायतों में चलाया जा रहा है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम राज ने किसानों को मिट्टी जांच करवाने एवं उसके उपरांत संतुलित उर्वरक उपयोग करने की बात कही। फसल के लिए अन्य पोषक तत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं जैविक खेती अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक आनंद कुमार, कृषि समन्वयक अनुपम, किसान सलाहकार मनीष, कृष्णा कुमारी एवं तबरेज उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सुपौल : किसानों को उर्वरक संतुलित मात्रा में प्रयोग करने की दी गई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.