रामगढ़, अप्रैल 12 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि।भुरकुंडा रिवरसाइड स्थित चीफ हाउस पंचायत के मुखिया विकास पांडेय और चोरधरा पंचायत के मुखिया रामनारायण कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर पंचायतों को मिलने वाली राशि को लेकर चल रही भ्रामक चर्चाओं का खंडन किया है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में यह चर्चा फैल रही है कि 15वें वित्त आयोग के तहत राज्य को लंबित राशि प्राप्त हो चुकी है और इसके तहत सभी पंचायतों को 52-52 लाख रुपए मिल चुके हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि राशि मिलने के बावजूद पंचायतों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। मुखिया विकास पांडेय और रामनारायण कुमार ने स्पष्ट किया कि राज्य स्तर पर राशि का आवंटन और रिलीज़ एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत होता है। इसके बाद प्रशासनिक औपचारिकताओं को पूरा करते ह...