किशनगंज, अप्रैल 11 -- किशनगंज। शहर के खगडा सर्किट हाउस में गुरुवार को कांग्रेस की महत्पूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने कहा कि पोठिया प्रखंड की 22 पंचायतों को बहादुरगंज से हटाकर किशनगंज विद्युत प्रमंडल में जोड़ने का फैसला सराहनीय है। विधायक कमरूल होदा ने प्रेसवार्ता में बताया कि पहले लोगों को 50 किलोमीटर दूर बहादुरगंज जाना पड़ता था, अब किशनगंज विद्युत प्रमंडल में शामिल करने से उनकी विद्युत संबंधी समस्याएं आसानी से सुलझ सकेंगी। उन्होंने कहा कि वह काफी वर्षों से इसके लिए लड़ाई लड़ते आ रहे थे और अब यह सपना साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बिहार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप दिलीप कुमार जायसवाल को उन्होंने पत्र लिखा था। विधायक ने उनकी मांग को जल्द पूरा करने पर उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ....