गोपालगंज, जनवरी 6 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। पंचायतों को अधिक सक्षम, पारदर्शी और विकासोन्मुख बनाने के उद्देश्य से पंचायत कार्यपालक सहायकों का एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण मंगलवार को शहर स्थित जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 60 पंचायत कार्यपालक सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान एलएसडीसी थीम के अंतर्गत थीम-6 और थीम-8 के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि सतत विकास लक्ष्यों को पंचायतों में लागू करने के लिए कुल 9 विषय तैयार किए गए हैं। जिनके माध्यम से स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा सकेगा। प्रशिक्षण सत्र का संचालन प्रशिक्षक अमरेश कुमार और राकेश कुमार ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी संदीप कुमार और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.