हल्द्वानी, मई 1 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दिल्ली लौटते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हल्द्वानी में उनका स्वागत किया। इस मौके उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पंचायतों को मजबूत कर अंतिम व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी संस्कृति और पहाड़ी संस्कार वाले लोग हमेशा देश सेवा के लिए समर्पित रहते हैं।नैनीताल रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में ओम बिरला ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में यहां की महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है। राज्य में समर्पित भाव से राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को आगे बढ़ाने में हमें हमेशा सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि पांच दिन के उत्तराखंड प्रवास में उन्होंने यहां के लोगों के संस्कार व समर्पण को देखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.