पंचायतों को पोर्टल पर बतानी होगी सालाना विकास योजना
मुरादाबाद, जुलाई 9 -- अब ग्राम पंचायतों को साल भर के कार्य के प्रस्ताव एक साथ बताने होंगे। इसे पंचायत डेवलेपमेन्ट प्लान का नाम दिया गया है। इस प्लान में शामिल किये गए विकास कार्य ही पूरे कराए जांएगे। ग्राम पंचायत को 15 अगस्त तक विकास के प्रस्ताव विभाग के पोर्टल पर लोड करने होंगे। भारत सरकार की ओर से इस संबंध में जारी गाइड लाइंस के क्रम में जिला स्तर पर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी की ओर से जारी निर्देश के तहत पंचायतों को पीडीपी पर कार्ययोजना लोड करनी होगी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत को इस बावत पत्र जारी कर दिए हैं। जिसके तहत पंचायत डेवलोपमेन्ट प्लान को डीएम मंजूरी देंगे। उस आधार पर ई-ग्राम स्वराज्य पोर्टल शासन की ओर से फंड जारी होगा। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 में पीडीपी के आधार पर सालाना बजट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.