रांची, अप्रैल 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर पंचायतों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने का प्रयास कर रही है, लेकिन पिछले चार वर्षों में इस दिशा में ठोस कार्य नहीं किए गए। पंचायत चुनाव नजदीक आते ही सरकार सक्रियता दिखा रही है और केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई राशि का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मुख्यमंत्री ने गांवों के विकास की बात की। लेकिन जनता यह भी देख चुकी है कि पहले पंचायत चुनाव टाले गए थे। साहू का दावा है कि केंद्र सरकार ने 4342 पंचायतों को करीब 2254 करोड़ रुपये दिए हैं। उनके अनुसार, यह राशि केंद्र की पहल और प्रधानमंत्री की नीति का परिणाम है। साहू ने राज्य सरकार से उम्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.