रांची, फरवरी 22 -- झारखंड विधानसभा में पेश 6,450 करोड़ के तृतीय अनुपूरक बजट को ग्रामीण विकास विभाग व पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने झारखंड के ग्रामीण इतिहास में एक निर्णायक और दूरगामी प्रभाव वाला अध्याय बताया है। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह बजट केवल वित्तीय प्रावधान नहीं, बल्कि झारखंड के गांवों की तकदीर और तस्वीर बदलने का सशक्त संकल्प है। यह झारखंड के स्वर्णिम ग्रामीण विकास की आधारशिला है। विकास अब कागजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांव-गांव तक पहुंचेगा और धरातल पर दिखाई देगा।ऐतिहासिक निर्णय दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि राज्य में पहली बार स्टेट फाइनेंस कमीशन के अनुमोदन पर पंचायतों के लिए 605 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसे उन्होंने ग्राम स्वशासन को वास्तविक अर्थों में मजबूत करने वाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.