पीलीभीत, फरवरी 28 -- पूरनपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को टीवी मुक्त पंचायत के तहत मेडिकल कालेज की डा. उमा खान ने जमुनिया जगतपुर और नरायनपुर का भम्रण किया। इस दौरान टीबी यूनिट, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ, आशा के साथ ग्रामीणों से वार्ता की गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि उनकी पंचायत में टीबी का मरीज नहीं है। इस पर पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत घोषित करने के लिए रिपोर्ट प्रेषित की गई। इस दौरान एमओआईसी डा. मनीष राज शर्मा, गोविंद ,आशीष यादव, अब्दुल खालिद, अजीत कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.