बलिया, मार्च 30 -- बलिया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शशिभूषण दूबे ने कहा कि पंचायतों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएं, मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाते हुए सतत विकास को साकार करने में अहम योगदान दें। वह सोमवार को क्षेत्रीय पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान हुसैनाबाद में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को प्रेरित कर रहे थे। इस प्रशिक्षण में तीन ब्लॉकों रेवती, मनियर और मुरलीछपरा के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्हें गांवों के सतत विकास की बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में डीपीएम गोरख कुमार ने ग्राम स्वराज अभियान की योजनाओं और पोर्टलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक गोपाल राय ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दोनों चरणों पर प्रकाश डालते हुए संपूर्ण स्वच्छता पर प्रकाश डाला। प्...