गोपालगंज, मई 11 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। सरकार की 'सबका सम्मान-जीवन आसान' पहल के तहत जिले के 230 पंचायतों में 29 मई से आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों में बिजली कंपनी भी अपना अलग काउंटर लगाएगी। इसको लेकर गोपालगंज और मीरगंज डिविजन स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। इन शिविरों में बिजली बिल, बिजली आपूर्ति और अन्य तकनीकी समस्याओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा।

सभी तरह की शिकायतों का होगा निपटारा जानकारी के अनुसार सरकार ने आम लोगों की समस्याओं के समाधान तथा प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर लगाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में बिजली कंपनी भी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इन शिविरों में भाग लेगी। सभी तरह की शिकायतों का होगा न...