पंचायतों के सशक्तिकरण से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार : सांसद
अररिया, जून 29 -- अररिया, निज संवाददाता जिले के फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मझुआ पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह व विधायक मनोज विश्वास ने संयुक्त रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि गाँव और पंचायतों का समग्र विकास ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। केंद्र एवं बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए पंचायतों की सक्रिय भागीदारी और जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पंचायत स्तर पर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष बल दिया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- पंचायतों के सशक्तिकरण से ही विकसित भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.