भभुआ, मार्च 26 -- बोले बीपीआरओ, लाइब्रेरी का निरीक्षण का मुखिया व पंचायत सचिव से करेंगे बात पंचायत सचिवों को पुस्तकालयों को संचालित करने के लिए किया जाएगा निर्देशित भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर, टोड़ी, रामगढ़, पढ़ौती आदि पंचायतों के बंद पुस्तकालयों को चालू कराने की दिशा में पंचायती राज विभाग पहल करेगा। इस संबंध में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने कार्यभार संभाला है। गुरुवार को हिन्दुस्तान में पुस्तकालयों के बंद रहने की प्रकाशित खबर पर नजर गई। उसपर संज्ञान लेकर चालू कराने की दिशा में पहल की जाएगी। उन्होंने बताया कि विगत दिनों पढ़ौती पंचायत के पुस्तकालय भवन का निरीक्षण किया था। मुखिया से मिलकर पुस्तकालय को नियमित संचालित रखने के संबंध में बात की गई थी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.